
महराजगंज: आज दिनांक 2 जून 2026 को कौआठोड़ के "श्रीराम जानकी मैरेज हॉल" में पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने विभिन्न मार्गों के नवनिर्माण कार्य का सामूहिक शिलान्यास किया। जिसमें जिलाध्यक्ष आदरणीय संजय पाण्डेय, पनियरा चेयरमैन उमेश जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला की गरिमामई उपस्थित रही। उक्त के कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी है।
इसी क्रम में...
(1) वित्तीय वर्ष 2025-26 में पकड़ी- खुटहा-पनियरा- बेलटीकरा रोड का चौड़ीकरण कार्य।
(2) वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामसभा गिरगिटीया से पीडब्ल्यूडी रोड से साधू टोला तक का नवनिर्माण कार्य।
(3) वित्तीय वर्ष 2025-26 में जर्दी सम्पर्क मार्ग से दुबियहवा होते हुए रामनगर मार्ग तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य।
(4) वित्तीय वर्ष 2025-26 में तेन्दुअहिया में सिपाही के टोला मेन रोड पक्की से लोहरौटी टोला होकर छावनी तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य।
एवं कई अन्य मार्ग रहें।
बतौर मुख्यातिथि ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि,
"सड़कें विकास की धमनियां हैं। ये परियोजनाएं न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। ठेकेदारों को समय और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखना होगा।"
इस दौरान वहां जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला मंत्री हरिवंश निषाद, वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौहान एवं पन्नेलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मुजुरी देवेंद्र गिरी, मण्डल अध्यक्ष पनियरा उमेश प्रजापति, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गुड्डू सिंह। पूर्व मण्डल अध्यक्ष रूपेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, पीडब्लूडी जेई प्रदीप गुप्ता एवं अन्य जेई गण, समस्त मंडल महामंत्री एवं कार्यकर्ता गण, प्रधान गण सहित तमाम गणमान्य रहें।
Public maharajganj #publicmaharajganj #BreakingMaharajganj #Maharajganj #UPNews #picofthedays #paniyara #MLA #PWD #UttarPradesh #roadconstruction #updates