बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार
रुपईडीहा पुलिस ने चोरी के संगठित गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा, भेजा जेल
बहराइच में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में टीम ने गैंगेस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
रुपईडीहा पुलिस और उप-निरीक्षक शिवेश कुमार शुक्ला की टीम ने दोनों को दुविधापुर-सोरहिया खड़ंजा मार्ग के सामने से समय करीब 03:09 बजे गिरफ्तार किया।
ये अभियुक्त एक संगठित गिरोह बनाकर घूम-घूमकर घरों में चोरी जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 121/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।
लंबा है आपराधिक इतिहास आरोपी कैलाश पथरकट पर चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित 7 गंभीर मामले और राजू कुछबंधिया पर 5 मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना कर दिया है।