
अग्रवाल समाज हिंडौन के करौली जिला कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का किया आयोजन
हिण्डौन सिटी
अग्रवाल धर्मशाला कटरा बाजार में बैठक का हुआ आयोजन
अग्रवाल समाज हिण्डौन सिटी के करौली जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक का आयोजन विगत दिवस 25 सितंबर शुक्रवार को सायं 7 बजे से अग्रवाल धर्मशाला कटरा बाजार में आयोजित की गई जिसमें जिला अग्रवाल समाज के नरसी गेस्ट हाउस कैलादेवी मै होने बाले चुनावों मै भाग लेने के बारे में विचार विमर्श किया गया शुक्रवार को देर रात तक चली बैठक का शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया दीप प्रज्वलित समाज अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार आर्य अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल पटवारी समाज महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका तहसील अध्यक्ष रामचरण चुरारी तहसील महामंत्री ललित जैतवाल ने किया बैठक मै सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की जिला अग्रवाल समाज रविवार को नरसी गेस्ट हाउस कैलादेवी मै होने जा रहे चुनावों में भाग लेगा और अग्रवाल समाज हिंडौन सुरोठ और श्री महावीर जी से विचार विमर्श और हिंडौन तहसील में आने वाली इकाई महू कचरौली और वाधवा से विचार कर चुनाव में भाग लेगा, बैठक में त्रिलोक चंद संगई, सुरेश तिगरिया, रवि कांत मित्तल, डॉक्टर आनंद अग्रवाल राजकुमार गुप्ता, गोपाल राम गर्ग, मुकेश जैतवाल, उमेश कुमार सहित अन्य बंधु उपस्थित रहे