बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय सचिव नहीं रहेंगी. कांग्रेस ने 19 नवंबर 2026 को संगठनात्मक फेरबदल करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है. पार्टी की ओर से जारी सूची में उनका नाम निवर्तमान सचिवों और संयुक्त सचिवों की सूची में सबसे ऊपर है. हालांकि, पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त करने की कोई व्यक्तिगत वजह नहीं बतायी है.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनात्मक विभागों के लिए 81 सचिवों को जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं, 25 निवर्तमान सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है. अंबा प्रसाद भी इसी सूची में शामिल हैं.
Namkum, Ranchi | Nov 21, 2026