कोशी स्नातक निर्वाचन में शेखपुरा में 53.20 प्रतिशत मतदान, 2303 मतदाताओं ने डाले वोट, शेखोपुरसराय में सर्वाधिक 64.79% मतदान, घाटकुसुंभा में सबसे कम 47.78 प्रतिशत
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New Randhir Kumar Soni DRCC Sheikhpura बात मनकौल गांव की Sheikhpura Police सनैया पंचयात Kamlesh Parsad News Bihar pk #dmsheikhpura #bihar #BiharNews #sheikhupura
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 में शेखपुरा जिले के सात मतदान केंद्रों पर कुल 53.20 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 4,329 मतदाताओं में से 2,303 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,940 पुरुष और 363 महिला मतदाता शामिल हैं। शेखोपुरसराय मतदान केंद्र पर सर्वाधिक 64.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, घाटकुसुंभा में सबसे कम 47.78 प्रतिशत मतदान हुआ। बरबीघा में 52.16, शेखपुरा में 49.67, नगर परिषद कार्यालय में 57.70, अरियरी में 54.41 और चेवाड़ा में 49.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।