गिरिडीह: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) गिरिडीह में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटरों (DEO) का विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान ऑपरेटरों ने बैठक कर अपनी मांगों और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की। कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से JSLPS के पोर्टल, MIS और अन्य विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उनकी कई मांगें अब भी लंबित हैं।
DEO ने मांग की कि उन्हें L-7 में समायोजित करते हुए FTE (Full Time Equivalent) में शामिल किया जाए और NRLM Policy के तहत आवश्यक सेवा-सुविधाएं दी जाएं। इसके अलावा जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा, PF, HRA, मोबाइल भत्ता और Child Education Allowance देने की मांग उठाई गई। लंबे समय से लंबित वेतन/मानदेय एवं अन्य बकाया राशि के शीघ्र भुगतान की भी मांग की गई।
कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें सम्मानजनक भविष्य, सामाजिक सुरक्षा और उचित सेवा अधिकार से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार एवं विभाग से बातचीत के माध्यम से जल्द सकारात्मक समाधान की अपील की।
#Giridihviews #JSLPS #DataEntryOperator #GiridihNews