
पूर्णिया में मंदिर परिसर में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पूर्व मुखिया गिरफ्तार....
पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर मंदिर परिसर में राइफल से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
वीडियो की जांच और सत्यापन के बाद फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के बसहा निवासी और पूर्व मुखिया मनोज कुमार यादव के रूप में की गई।
SSP डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर DSP डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से .315 बोर की एक राइफल, 23 जिंदा कारतूस और 2 खोखे बरामद किए गए हैं।
इस मामले में के.नगर थाना कांड संख्या 331/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हथियार और कारतूस के वैध कागजात होने की बात कही है। पुलिस अब इन दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। सत्यापन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Purnea #Purnia #PurneaNews #PurniaNews #Kनगर #KनगरPolice #BiharNews #BreakingNews #ViralVideo #FiringVideo #PoliceAction #ArmsAct #PurneaPolice