
#गुना - सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
16 से 20 सितम्बर तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे रक्तदान शिविर
शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संपूर्ण जिले में संचालित किया जायेगा। जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जिलेवासियों से इन शिविरों में अधिक से अधिक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने तथा कर्मचारियों एवं आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राधौगढ़ में प्रातः 10 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित होगा। 17 सितम्बर को रेडक्रास भवन गुना में प्रातः 8 बजे एवं जेपी यूनिवर्सिटी राधौगढ़ में प्रातः 10 बजे तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगढ़ में प्रातः 10 बजे से शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 18 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरोन में प्रातः 10 बजे तथा तात्या टोपे यूनिवर्सिटी गुना में प्रातः 9 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित होगा। 19 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्याना में प्रातः 10 बजे तथा 20 सितम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीनागंज (मनोहर धर्मशाला) में प्रातः 10 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner