Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

कमाल है भाजपा वाले गीत गा रहे है काला दिन काला दिन.. जो आज हो रहा है वो भी उस दौर से कम नही है.. एक बार ये पढ़ लो समझ आ जायेगा... इमरजेंसी के दौरान BJP का नायक, जिसकी छाती पर चढ़ गए थे पुलिसवाले गुप्तांग खींचे गए, रेंगने वाले कीड़े छोड़े गए लेकिन टूटे नहीं रामबिलास हरियाणा BJP आज उन लोगों का सम्मान कर रही है, जिन्होंने इमरजेंसी के काले दौर में जेल की यातनाएं सही हैं। लेकिन प्रदेश में एक ऐसा BJP नेता भी है, जिसके गुप्तांग खींचे गए, जिसके कपड़े उतरवा कर छाती पर पुलिस वाले बूटों सहित चढ़ गए थे। तब भी नहीं मन भरा तो उनके जख्मी शरीर पर रेंगने वाले कीड़े छोड़े गए। वो नेता महेंद्रगढ़ के राठीवास गांव निवासी प्रोफेसर रामबिलास शर्मा हैं। जो इन दिनों अज्ञातवास पर हैं। कभी BJP को हरियाणा में सत्ता का राह दिखाने वाले रामबिलास शर्मा की चर्चांए आम होती थी। 10 एकड़ के साधारण किसान जयराम के घर पैदा होने के बाद उन्होंने जो संघर्ष किया, वो शायद ही हरियाणा में किसी नेता ने करने की हिम्मत दिखाई है। 1970 में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही संघ से जुड़ाव हो गया। पेट्रोल-पंप पर सेल्समैन रहे संघ का प्रथम वर्ष करने की फीस उस जमाने में 300 रुपए होती थी। जब वो फीस बहुत बड़ी रकम थी। हिसार के प्रांत प्रचारक ने मॉडल टाउन स्थित एक सेठजी के पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन की दिहाड़ी के हिसाब पर काम लगाया। फीस की रकम पूरी होने से पहले उन्हें वहां से हटा दिया गया क्योंकि एसडीएम की जीप में तेल की ज्यादा पर्ची बनाने से मना कर दिया था। पंप पर तगारिए की नौकरी की उसके बाद फतेहाबाद के रतिया इलाके में एक निर्माणधीन पंप पर तगारिया लगे, जहां एक दिन मुनीम हिसाब नहीं जोड़ पा रहा था तो वो कर दिया। उसके बाद मुनीम की जॉब मिल गई। लेकिन पैसे पूरे होते ही दिल्ली संघ की शाखा पहुंच गए। जिसके बाद परिवार ने शादी के लिए घर बुला लिया। शादी के अगले ही दिन फिर संघ ऑफिस पहुंच गए। शादी के 15 दिन बाद झज्जर में संघ प्रचारक के तौर पर जिम्मा संभाल लिया। अनाज की बुखारी में छिपकर पुलिस से बचे संघ में संगठनमंत्री के तौर पर कार्य करते हुए इमरजेंसी का दौर शुरू हो गया। संघ परिवार के लोगों की धरपकड़ चल रही थी तो इसी दौरान उन्हें रोहतक संघ के विजय नगर कार्यालय से रिकॉर्ड उठाकर लाने की जिम्मेदारी मिली। इसी दौरान वहां पर पुलिस का छापा पड़ गया। भाग कर सामने एक घर में अनाज की बुखारी में छिप गए। महिला ने ऊपर अनाज की बोरियाें से ढक दिया। जिसके बाद वहां से निकलकर भूमिगत आंदोलन में सक्रिय हुए। थानेदार को जड़ा थप्पड़ संघ के 7 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठा लिया। उन्हें 8 दिन से यातनाएं दी जा रहीं थी, लेकिन पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश नहीं कर रहीं थी। रामबिलास शर्मा को सूचना मिली कि रेवाड़ी के नाहड़ पुलिस चौकी में रखा गया है। रात के अंधेरे में वे करीब 11 बजे वहां पर पहुंचे। वे वहां पर पहुंचे तो थानेदार ने गाली की भाषा में बात की। जिस पर रामबिलास शर्मा ने उसकी गाल पर थप्पड़ रसीद कर दिया। 4 घंटे बाद आंखें खुली तो झज्जर थाने में मिले थानेदार पर थप्पड़ पड़ते ही पुलिस की राइफलों के बट और लाठियां उन पर लगातार बरसीं। रामबिलास शर्मा के अनुसार उन्हें 2 मिनट तक कुछ याद है, उसके बाद बेहाेश हो गए। सुबह साढे 3 बजे होश आया तो वे झज्जर थाने में थे। उन्हें सुबह कोर्ट में पेश करने के लिए बीच बाजार से पैदल ले जाया जा रहा था। एक बनिया समुदाय की महिला ने कंबल फैंक दिया। सर्द हवा चल रही थी, रामबिलास शर्मा ने उसे संभाल लिया। रिमांड के दौरान हुआ टॉर्चर कोर्ट से पुलिस को 11 दिन का रिमांड मिला तो उन्हें अंबाला पुलिस थाने लाया गया, जहां पर उनके साथ यातनाओं का दौर चालू हुआ। एक सरदार पुलिस अधिकारी ने उन पर खूब जुल्म किए। उन्हें हर रोज पीटा जाता, उनके गुप्तांग खींचे जाते, उनके कपड़े उतरवा कर छाती पर पुलिस वाले बूटों सहित चढ़ गए थे। जब जुल्म की इंतहा हो गई तो रामबिलास शर्मा ने उस अधिकारी से कहा था कि अपना नाम-पता बताकर जाना, फिर कभी जीवन में मुलाकात होगी। बैरक में रात को आता था देवदूत रात के अंधेरे में पिटाई के बाद एक देवदूत कंबल ओढकर आता और रामबिलास शर्मा को हल्दी का दूध पिलाता था। बाद में जब रामबिलास शर्मा ने पता करवाया तो पता लगा कि वो पुलिसकर्मी रोहताश था। जो भिवानी के कलिंगा गांव का रहने वाला था। उसकी शादी रामबिलास शर्मा के इलाके में हुई थी। 5 बाई 5 की सैल में सवा 6 फीट के रामबिलास पुलिस कस्टडी के बाद रामबिलास शर्मा को बिहार की गया जेल भेजा गया, जहां पर उन्हें उन कैदियों के साथ रखा गया, जो उम्रकैद या फांसी की सजा पाए हुए थे। सवा 6 फीट के रामबिलास शर्मा को 5 बाई 5 की सैल में रखा गया था। आखिरकार मोरारजी देसाई की सरकार केंद्र में बनी और इमरजेंसी के काले बादल देश से छंट गए। इमरजेंसी के समय चौधरी बंसीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे। जब रामबिलास शर्मा को सन 1998 में मौका मिला तो उनकी सरकार गिराकर इसका हिसाब भी किया। जब मौका मिला तो साल 2014 में पार्टी को सत्ता में भी लेकर आए। रामबिलास शर्मा आजकर पंचकूला स्थित अपने आवास पर हैं, जिनके पैर में घाव हो गया है और शुगर की वजह से उसे ठीक होने में दिक्कत चल रही है। #BJPGovernment #BJP4IND #BJPNEWS #bjpmahendergarh #emergency #Congress जिस भी किसी महान आदमी ने लिखा है उसका धन्यवाद..

Sirsa, Sirsa | Jun 26, 2026

MORE NEWS

Sirsa Today Newspaper
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें 
#SirsaToday
#sirsanews 
#EveningNews
#SawanRainSirsa 
#SirsaUpdates
#HaryanaNews
#SirsaPolitics
#SirsaBreakingNews
#sirsasamachar 
#LocalNewsSirsa
#SirsaStudents
#HaryanaExams
#EducationUpdatesSirsa
#SirsaSchoolNews
#YouthOfSirsa
#SirsaMarket
#SirsaVyapari
#BusinessNewsSirsa
#BazaarBulletin
#SirsaDeals
#KisanSirsa
#SirsaAgriculture
#MandiBhavSirsa
#KhetiUpdate
#HaryanaKisanNews
#SirsaPolice
#LawAndOrderSirsa
#SirsaAdministration
#DistrictUpdateSirsa
#SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh
#pccfharyana 
#ForestDepartmentHaryana

Sirsa Today Newspaper Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana

Sirsa, Sirsa | Jun 27, 2026

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
नई दिल्ली।
कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में देश के छह जवान शहीद हुए, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि भारतीय जवानों को कोई क्षति नहीं पहुंची।
 सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि यह शहीद जवानों के बलिदान का अपमान है और सरकार ने उनकी शहादत को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति पारदर्शिता और सम्मान होना चाहिए। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में देश के छह जवान शहीद हुए, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि भारतीय जवानों को कोई क्षति नहीं पहुंची। सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि यह शहीद जवानों के बलिदान का अपमान है और सरकार ने उनकी शहादत को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के प्रति पारदर्शिता और सम्मान होना चाहिए। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Sirsa, Sirsa | Jun 27, 2026

विधायक जस्सी पेटवाड़ बोले, आपको भेड़-बकरी पालने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बनाया बल्कि आपको कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया है, नायब जी। आप कानून बनाइये कि अमृत जल 2.0 के जरिए चैनत गांव को पानी दिया जाएगा। बीजेपी के विधायक आपका साथ दें या न दें हम कांग्रेस के 32 विधायक जरुर साथ देंगे

विधायक जस्सी पेटवाड़ बोले, आपको भेड़-बकरी पालने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बनाया बल्कि आपको कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया है, नायब जी। आप कानून बनाइये कि अमृत जल 2.0 के जरिए चैनत गांव को पानी दिया जाएगा। बीजेपी के विधायक आपका साथ दें या न दें हम कांग्रेस के 32 विधायक जरुर साथ देंगे

Sirsa, Sirsa | Jun 27, 2026