रविन्द्र कुमार मीना निर्विरोध बने राजस्थान भूगोल परिषद के भरतपुर संभाग अध्यक्ष व एक्जिक्यूटिव मेंबर।
करौली। राजस्थान भूगोल परिषद (RGA) का 52 वाँ अधिवेशन कोटा विश्वविद्यालय, कोटा में दिनांक 17-19 सितम्बर के बीच सम्पन्न हुआ। जिसमें राजकीय महाविद्यालय करौली के भूगोल विभाग के सहायक आचार्य रविन्द्र कुमार मीना को संगठन का भरतपुर संभाग अध्यक्ष एवं एक्जिक्यूटिव मेंबर (कार्यकारिणी सदस्य) निर्विरोध चुना गया है। यह संगठन राजस्थान के भूगोल विषय से जुड़े शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित लोगों का एक प्रमुख एवं प्रतिष्ठित संगठन है।
रविन्द्र कुमार मीना के इस पद पर चुने जाने से करौली जिले और महाविद्यालय परिसर में हर्ष की लहर है। सहकर्मियों और शिक्षाविदों ने इसे महाविद्यालय के शैक्षणिक सम्मान और उपलब्धि के रूप में देखा है।