
*अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया द्वारा बारावफात, रक्षाबंधन त्यौहार एवं आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने तथा कानून/शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना सिकन्दरपुर में संभ्रान्त लोगों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक ।*
*सभी को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति किया गया आश्वस्त, शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु की गयी अपील ।*
आज दिनांक 22.08.2026 को बारावफात, रक्षाबंधन त्यौहार व अन्य त्यौहारों के दृष्टिगत शांति/सुरक्षा व्यवस्था हेतु *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला, SDM सिकन्ददरपुर महोदय श्री प्रवीण यादव व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर महोदय श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा थाना सिकन्दरपुर में क्षेत्र के सभी संभ्रान्त नागरिकों/आमजन के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी । मीटिंग के दौरान उपस्थित थाना क्षेत्र के सभी आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए उन्हे शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी ।
बलिया पुलिस द्वारा लगातार शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है । इस दौरान विभिन्न प्रकार की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों एवं आमजन से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग कराई जा रही । यदि किसी भी अराजक तत्वों द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था भंग की जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*
Ballia, Ballia | Aug 22, 2026