
हमीरपुर --- सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर द्वारा जिला राजपूत महासभा के महासचिव और राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर को सनातन परम्परा का प्रतीक,पटका पहनाकर और श्रीमदभागवत गीता भेंट कर सम्मानित करते हुए राजपूत सभा द्वारा दिए जा रहे सामाजिक और धार्मिक योगदान की सराहना की | जोगिंदर ठाकुर कौंसिल के पदाधिकारियों से ओपचारिक मुलाक़ात करने उनके कार्यालय पहुंचें थे उन्होंने भी इस इस गैर सरकारी संस्था के , शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए सामाजिक योगदान और विशेष कर राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर मे मरीजों और उनके तिमारदारों को तीन समय का भोजन, दवाइयां, विस्तर उपलवध करवाकर दिए जा रहे अनुकरणीय योगदान के लिए जो प्रदेश भर की संस्थाओं के लिए एक प्रेरणादयिक कृत्य है उसकी सराहना की |उन्होंने समाज के सभी वर्गो की तरफ से सीनियर सिटीज़न कॉउन्सिल के पदाधिकारियों के निस्वार्थ योगदान के लिए आभार व्यक्त किया | इस मौक़े पर कौंसिल के अध्यक्ष भगवान दास शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष विजय पुरी, महासचिव कुलदीप शर्मा, आर एल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे |
जोगिंदर ठाकुर