Public App Logo
25 साल की Girlfriend 7 महीने की प्रेग्नेंट, 28 और 50 साल के दो ब्वायफ्रेंड, फिर कानपुर में बगीचे में मिली लाश, दोनों गिरफ्तार यूपी के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया। 25 साल की युवती के दो प्रेमी निकले। एक 28 साल का तो दूसरा 50 साल। युवती सात महीने की गर्भवती हुई तो उसका शव बगीचे में मिला। अब दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं 50 साल के प्रेमी ने पुलिस के सामने कई राज खोले। पतारा स्थित एक बाग में गुरुवार सुबह गर्भवती युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके दूसरे प्रेमी को भी पतारा से गिरफ्तार कर लिया है। वह उससे उम्र में दोगुना बड़ा है। उसने बताया कि युवती ने फोन करके दवा खाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद वह पहुंचा था। अस्पताल के बाहर ही मौत होने के बाद शव को रात में बाग में फेंक आया था। पुलिस ने उसे और पहले गिरफ्तार किए गए फतेहपुर निवासी प्रेमी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। दोनों के डीएनए सैंपल भी लिए गए हैं, जिससे पता चल सके कि युवती किससे गर्भवती हुई थी। पतारा निवासी राजेंद्र सोनकर की पुत्री 25 वर्षीय रेनू सोनकर का शव बीती गुरुवार सुबह तिलसड़ा रोड पर शराब ठेका से 500 मीटर दूर बगीचे में पड़ा मिला था। अविवाहित होने के बाद भी उसकी मांग भरी थी, बिंदी लगी थी और पैरों में बिछिया थीं। स्वजन ने बेटी के छह माह की गर्भवती होने की बात बताई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई थी। पुलिस ने जब सीडीआर निकाली तो पता चला कि रेनू की पतारा निवासी 56 वर्षीय गोले पांडेय और फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र नरैनी गांव निवासी 28 वर्षीय प्रांजुल पाल से बातचीत चल रही थी। बुधवार रात भी उसकी दोनों से बात हुई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर प्रांजुल को गिरफ्तार किया था। प्रांजुल ने बताया कि उसका मां की मौसी हिरनी में रहती हैं। वहां पर एक दोस्त रेनू से बात करता था। उसने ही रेनू का नंबर दिया था। करीब दो साल से उसकी बातचीत चल रही थी और कई बार मिले भी थे। प्रांजुल ने यह भी बताया कि बुधवार रात को रेनू ने फोन करके अस्पताल जाने की बात कही थी और रुपये मांगे थे। एलएलआर अस्पताल ले गया था गोले पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि 56 वर्षीय अरविंद उर्फ गोले पांडेय की पत्नी का निधन हो चुका है और बेटियों की शादी हो गई है। एक हाथ से दिव्यांग गोले के यहां पर रेनू के पिता राजेंद्र बटाईदार थे। गोले ने रेनू से करीब छह वर्षों से संबंध बना रखे थे। पुलिस ने रविवार को गोले को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि युवती उन्हें लगातार फोन कर रही थी, जिस पर वह पहुंचे थे। उसने कोई दवा खा ली थी। उसे पहले एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां अल्ट्रासाउंड में बच्चा उल्टा होने की बात सामने आई, इसके बाद उसे कानपुर एलएलआर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। रात में वह एंबुलेंस से शव पतारा लाया और बगीचे में शव उतारकर एंबुलेंस को वापस भेज दिया। इसके बाद डर के चलते शव को छोड़कर वह भाग गया। अस्पताल ले जाने से पहले किया था शृंगार अविवाहित रेनू के गर्भवती होने के चलते अस्पताल में शक न हो इसलिए उसने पहले रेनू की मांग भरी, बिछिया पहनाई और बिंदी लगाई, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद वह रेनू को अपनी बेटी बताकर अस्पताल पहुंचा। एलएलआर अस्पताल में रोते हुए पुलिस कार्रवाई न करने की बात कहकर शव ले आया था। काफी रुपये खर्च कर चुका है गोले जानकारी के मुताबिक गोले पांडेय ने रेनू से करीब छह वर्षों से संबंध बना रखे थे। वह उसके परिवार पर काफी रुपये खर्च कर चुका है। उसने एक प्लाट भी दिया था और स्कूटी दिलवाई थी। हालांकि, रेनू के घरवालों ने प्लाट किश्तों पर लेने की बात कही थी। गोले कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था और उसने ही रेनू की भी नौकरी लगवाई थी और रहने के लिए कमरा दिलवाया था। इसी बीच रेनू प्रांजुल से बात करने लगी। गोले के उम्र में बड़ा होने के चलते रेनू प्रांजुल से ही शादी करना चाहती थी। भटकती रही रेनू, किसी ने साथ नहीं दिया रेनू का शारीरिक शोषण गोले और प्रांजुल दोनों ने किया। लेकिन, जब वह गर्भवती हुई तो किसी ने साथ नहीं दिया। दोनों सिर्फ टाइम पास के लिए उससे संबंध बनाए हुए थे। घरवालों ने भी रेनू को निकाल दिया। वह करीब माह भर से भटक रही थी, उसके पास रुपये भी नहीं थे। वह दोनों से फोन करके रुपये मांग रही थी, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। छह माह की गर्भवती रेनू ने अपनी रातें कभी झकरकटी बस स्टाप तो कभी कानपुर सेंट्रल पर प्लेटफार्म में गुजारीं। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे? जब गोले मदद को पहुंचा तो देर हो चुकी थी। किससे गर्भवती हुई, डीएनए जांच से पता चलेगा रेनू किससे गर्भवती हुई थी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया के मुताबिक गोले और प्रांजुल दोने का डीएनए सैंपल लिया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान गर्भस्थ शिशु का भी डीएनए लिया गया था। डीएनए जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चा किसका था? गर्भवती युवती की मौत के मामले में आरोपित दोनों प्रेमी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। मामले में अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। कृष्णकांत यादव, एसीपी आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar - Shahjahanpur News