
छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में एक जागरूक किसान की शिकायत पर प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। नेहरूनगर डिगमा स्थित 'मेसर्स सरगुजा कृषि राय केंद्र' द्वारा निर्धारित दर से अधिक दाम पर खाद बेची जा रही थी। किसान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर की, जिसके बाद सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार (25 जून) को दुकान पर औचक छापा मारा। ऑनलाइन भुगतान के डिजिटल सबूतों के आधार पर कालाबाजारी की पुष्टि होते ही अधिकारियों ने मौके से 3,219 बोरी उर्वरक जब्त कर पूरा परिसर सील कर दिया है।
कृषि विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। मौके पर मौजूद आला अधिकारियों ने जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि किसानों से निर्धारित मूल्य से एक भी रुपया अधिक वसूलना या खाद की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी अधिक कठोर कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
#AmbikapurNews #Chhattisgarh #CMHelpline1076 #FarmerPower #ActionAgainstBlackMarketing #SurgujaAgriculture #cgnews #AwareFarmer #GoodGovernance #FatafatNews