
औरंगाबाद में पुलिस बनकर महिला से कंगन-अंगूठी छीने, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई घटना।
औरंगाबाद: 12 सितंबर 2026 । 24 NewsLive
औरंगाबाद में लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर एक महिला से सोने के कंगन और अंगूठी लूट ली।
पीड़िता धनीराज देवी, पति मिथिलेश सिंह, ग्राम भास्कर नगर, कर्मा रोड, पुलिस लाइन के पास की रहने वाली हैं। उन्होंने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है।
आवेदन के अनुसार, आज सुबह करीब 7:30 बजे वह कर्मा से चुटकिया बाबा की तरफ टहलने जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और खुद को पुलिस बताने लगे। युवकों ने कहा कि आजकल गहना पहनकर घूमने पर लूट हो रही है, इसलिए अपना कंगन और अंगूठी निकाल कर दे दीजिए, सोने का कोई भी गहना नहीं पहनना है।
डरा-धमका कर बदमाशों ने उनसे कंगन और अंगूठी उतरवा ली और कर्मा रोड से बिजली ऑफिस की तरफ बाइक से फरार हो गए।
पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस घटना पर एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा से बातचीत करने पर बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।