अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद
मुहम्मदाबाद गोहना। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। थाना मुहम्मदाबाद गोहना में दर्ज मुकदमा संख्या 351/2026 में धारा 87, 137(2), 351(3) व 352 बीएनएस के तहत वांछित गनेश कश्यप पुत्र विरेन्द्र उर्फ कल्लू निवासी कायस्थटोला (गोलवार टोला), थाना मुहम्मदाबाद गोहना को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान अपहृता को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।