*जिलाधिकारी ने रामघाट एवं अतरारी घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षित एवं सकुशल आयोजन के दिए निर्देश*
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ तमसा नदी के तट पर स्थित अतरारी घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा नदी में उचित दूरी पर मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।