
राजेंरा सरपंच की पहल से राजेरां में खेल मैदान व पुस्तकालय की मिली सौगात,चोरूलाल गोदारा ने अपनी निजी भूमि देकर तैयार करवाया खेल मैदान
बीकानेर - (असगर अली ) ग्राम पंचायत राजेरां में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए महाराज पांडू गोदारा नवीन खेल मैदान एवं राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
खेल मैदान के लिए चोरूलाल गोदारा ने अपनी निजी भूमि दान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इस पहल से गांव में युवाओं के लिए खेल का बेहतर मैदान तैयार हो सका।
इस अवसर पर सरपंच महेंद्र गोदारा ने कहा कि ग्राम पंचायत का प्रयास रहा है कि गांव में युवाओं को खेल सुविधाएं और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल मिले। इसी उद्देश्य से महाराज पांडू गोदारा के नाम से खेल मैदान तैयार करवाया गया है, जिसे अब गांव को समर्पित किया गया।
उन्होंने कहा कि गांव का विकास केवल सड़क और भवन तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सुविधाएं विकसित करना भी जरूरी है। राजकीय पुस्तकालय से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ मिलेगा।