ताड़ पर से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के मदनपुरवा गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा करीब 11:45 बजे हुआ।
मृतक की पहचान ग्राम महमूदगंज उर्फ खरासरा निवासी राजेंद्र पासी के 35 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार पासी उर्फ अक्षय कुमार चौधरी के रूप में हुई। वह ताड़ पर से ताड़ी उतार रहा था, तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
Mohania, Kaimur | Jun 25, 2026