सारंडियापोस के नाले से मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडियापोस निवासी लगभग 26 वर्षीय कानूराम टोपनो का शव शुक्रवार की सुबह स्थानीय नाले से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।