हिमाचल का गौरव: चंबा के सुमित ठाकुर ने राष्ट्रीय अंडर-23 सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह क्षेत्र के उभरते पहलवान सुमित ठाकुर ने राष्ट्रीय अंडर-23 सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ सुमित ने अपने क्षेत्र और पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
सुमित ठाकुर की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी इस उपलब्धि से चंबा-चुराह के साथ पूरे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। सुमित ठाकुर को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
Chamba, Chamba | Jul 12, 2026