Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

जमीन कब्जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सपा समर्थित लोगों पर लगाए गंभीर आरोप सांसद देवेश शाक्य की तस्वीर वाले बैनर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, डीएम को सौंपा ज्ञापन कासगंज। जमीन पर अवैध कब्जे और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एक दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई तथा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने पहुंचे संजय माहेश्वरी निवासी बड़ा बाजार, सोरों ने आरोप लगाया कि वह मौजा बहादुर नगर स्थित गाटा संख्या 249ख/0.748 में हिस्सेदार एवं कब्जेदार हैं। उनके नाम से वर्ष 2007 और 2015 के बैनामे दर्ज हैं तथा राजस्व अभिलेखों में भी उनका नाम अंकित है। उन्होंने अपनी भूमि पर वर्षों पहले छह फुट ऊंची पक्की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। पीड़ित का आरोप है कि 9 मई 2026 को कुछ लोगों ने एकजुट होकर उनकी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया और जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दबंगई दिखाते हुए नई दीवार खड़ी कर दी गई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ हकदखली का सामना करना पड़ा। संजय माहेश्वरी ने बताया कि घटना की शिकायत थाना सोरों में की गई, लेकिन इसे सिविल विवाद बताकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार कासगंज को प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए विवादित दीवार को हटवाया गया। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि दीवार हटाए जाने के बाद भी आरोपित पक्ष लगातार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। 26 मई को भी कथित रूप से कई लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा दोबारा कब्जे का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में ऐसे बैनर लिए हुए थे, जिन पर सपा सांसद देवेश शाक्य और कब्जे के आरोपित युवक की तस्वीरें लगी थीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सपा समर्थित लोगों के संरक्षण में जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि आरोपित लोग प्रभावशाली और दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिसके चलते उनका परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने भूमि की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग उठाई। अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। #dmKasganj #soron

Kasganj, Kasganj | Jun 2, 2026

MORE NEWS

♿ दिव्यांग समिति का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, क्लीन चिट की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

कासगंज कलेक्ट्रेट में श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रकरण में संस्था को दोषमुक्त घोषित करने एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 #DivyangSamiti #KuldeepNirbhay  #Memorandum #DivyangNews #KasganjNews

♿ दिव्यांग समिति का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, क्लीन चिट की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन कासगंज कलेक्ट्रेट में श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रकरण में संस्था को दोषमुक्त घोषित करने एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। #DivyangSamiti #KuldeepNirbhay #Memorandum #DivyangNews #KasganjNews

Kasganj, Kasganj | Jun 2, 2026

#जनसुनवाई  दिनांक 02.06.2026 #SP_KSJ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आये आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  #UPPolice #KasganjPolice https://t.co/Z361NFdfhB

#जनसुनवाई दिनांक 02.06.2026 #SP_KSJ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आये आमजन की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। #UPPolice #KasganjPolice https://t.co/Z361NFdfhB

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 2, 2026

#SP_KSJ के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर किया गया जागरूक। 
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
#MissionShakti5 
#UPPolice https://t.co/LNqwPVuP9g

#SP_KSJ के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर किया गया जागरूक। #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन #MissionShakti5 #UPPolice https://t.co/LNqwPVuP9g

Kasganj, Uttar Pradesh | Jun 2, 2026