आग की लपटें थीं, चारों तरफ धुएं का गुबार था और हालात बेहद मुश्किल… लेकिन इस संकट की घड़ी में कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाने में जुटे थे। छपारा थाने के SI सुक्कू लाल उईके और मोहल्ले के युवाओं ने पीछे की दीवार तोड़कर घर में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की। सवाल सिर्फ एक हादसे का नहीं, बल्कि उस हिम्मत और इंसानियत का है, जो मुश्किल वक्त में असली पहचान बनकर सामने आती है। एक तरफ वर्दी का फर्ज, दूसरी तरफ युवाओं का जज्बा… इस साहस को कितने सलाम? 🙏
SEONI Police