
देहरादून।#बीजेपी की नई #राष्ट्रीय_टीम में #उत्तराखंड के #चार_बड़े चेहरों को #अहम #जिम्मेदारी मिली।
भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का सियासी कद और बढ़ा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें उत्तराखंड के चार नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संगठन के अनुभवी नेता महेंद्र पांडेय को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक का दायित्व दिया गया है। बीजेपी की नई टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को जिम्मेदारी मिलने को प्रदेश के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की नई टीम में अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के साथ मीडिया व डिजिटल कम्युनिकेशन पर भी फोकस दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इन जिम्मेदारियों के जरिए बीजेपी अपने राष्ट्रीय संगठन और चुनावी रणनीति को और मजबूत करेगी।