Public App Logo
ए. वी. एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल धौला कुआं में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल इंदु द्वारा ध्वजारोहन किया गया के साथ साथ राष्ट्र गान गाकर देश की एकता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को सभी ने सलामी दी। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिससे आए हुए दर्शकों का मन मोह लिया तथा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पांवटा साहिब में मनाए गए रामलीला मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों द्वारा प्रशासन के समक्ष अन्य स्कूलों के साथ पंजाबी भांगड़ा में अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी । जिस में SDM द्विज गोयल पांवटा साहिब द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी। स्कूल मे भाषण, चित्रकला, परेड, देश भक्ति गीत आदि रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास से पूर्ण किया। - Paonta Sahib News