
मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना हेतु आवेदन आमंत्रित
मत्स्य पालन को प्रोत्साहन करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे स्व रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से म०प्र० शासन द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत मत्स्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न नवाचार गतिविधियों के लिए पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजना में झीगा पालन, ग्रामीण तालाबों में मत्स्यबीज संबंर्धन, मत्स्यबीज उत्पादन, मत्स्य पालन, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना तथा मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। योजना अंतर्गत ग्रामीण तालाबों के पट्टा धारक व्यक्तिगत मत्स्य पालक / मछुआ समूह/मछुआ सहकारी समितियां आवेदन करने के लिये पात्र है। चयनित हितग्राहियों को शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में निर्धारित समयावधि के भीतर जमा कर सकते हैं।