गुरु पूर्णिमा पर आज खास
देवास के श्री शिलनाथ धुनी संस्थान, मल्हार धुनी परिसर में आज गुरु पूर्णिमा पर्व एवं संस्थान का स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा।
प्रातःकाल से पूजन-अभिषेक, आरती एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। सुबह 9:30 बजे महाआरती में संत-महात्मा, गुरु भक्त एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
संस्थान ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर गुरु परंपरा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
🕉️ "गुरु ही ज्ञान का प्रकाश हैं, गुरु ही जीवन का आधार हैं।"
#GuruPurnima #ShriShilnathDhuni #Dewas #GuruBhakti #MalharDhuni #SpiritualIndia #TimesMP