
#चित्रकूट
मारकुंडी थाना में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस
विधायक मऊ/ मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी व जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन मारकुंडी थाना में किया गया
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों/ कर्मचारियों से कहा कि भूमि संबंधी जो मामले हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाए ताकि समस्या ग्रस्त व्यक्ति को उनकी समस्या से निजात मिल सके।
जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों से कहा की राजस्व मामलों के अंतर्गत धारा 24, 116, जो लंबित है उनका प्रतिदिन लक्ष्य बनाकर त्वरित गुणवत्तापूर्ण शासन की मंशा के अनुरूप निस्तारण कराया जाए, उन्होंने कहा कि मेरी जनसुनवाई के दौरान भी भूमि संबंधी मामले जो आते हैं उनपर आप लोग क्षेत्र में जाकर भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण मौके पर करें अगर ऐसा नहीं किया गया और मेरे पास समस्या ग्रस्त व्यक्ति समस्या लेकर आएंगे तो मैं आप लोगों के खिलाफ कार्यवाही करूंगा
उन्होंने कहा कि गर्मी का समय चल रहा है आग्नि तथा किसी भी तरह की जो हानि होती है उसकी आर्थिक सहायता तत्काल दिलाया जाए आप सभी लोग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तभी पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलेगा और शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेगे।
समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम, थानाध्यक्ष मारकुंडी दीपक कुमार सहित कानूनगो ,लेखपाल एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।