हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की खबर सामने आई है। शिमला के वेला सरदार के नाम से पहचान रखने वाले सरबजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किए गए उनके कार्यों को देखते हुए बॉलीवुड के महानायक और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
सरबजीत सिंह बॉबी को मिला यह सम्मान न केवल उनके सेवा कार्यों की पहचान है, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।
इस खास एपिसोड का प्रसारण आज रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। वहीं दर्शक इसे Sony LIV पर भी देख सकेंगे।
सेवा और समर्पण की इस कहानी को देखना न भूलें।
#KBC #SarbjeetSinghBobby #AmitabhBachchan #ForceOfGood #Shimla #HimachalPradesh #NewsAbtakHimachal