
तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान की दिशा में पहल
“नशा नाश की जननी है, इससे दूरी बनाएं और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।” — आकाश सारस्वत, प्राचार्य, डायट गौचर
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर, चमोली के सभागार में बालाजी सेवा संस्थान द्वारा सलाम बॉम्बे फाउंडेशन एवं नरोत्तम सेखसरिया फाउंडेशन के सहयोग से ‘तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में शिक्षण संस्थानों को शत-प्रतिशत तंबाकू मुक्त बनाने, तंबाकू नियंत्रण संबंधी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को ‘तंबाकू मुक्ति की शपथ’ दिलाई गई। साथ ही प्रतिभागियों में से मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए गए, जो अपने-अपने विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को तंबाकू के दुष्प्रभावों और तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान की अवधारणा के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यशाला में मंडल समन्वयक उज्ज्वल खुल्बे एवं अजीत सिंह जस्सार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, वीरेंद्र सिंह कठैत, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, योगेंद्र सिंह बर्त्वाल, डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, डॉ. जसपाल राज, सुबोध कुमार डिमरी एवं गोपाल प्रसाद कपरुवाण सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक नीतू सूद ने किया।
#तंबाकूमुक्तशिक्षणसंस्थान #TobaccoFree #Gauchar #Chamoli #स्वस्थयुवा #जनजागरूकता #तंबाकूमुक्तभारत