श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की तर्ज पर बाबा कालभैरव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन के लिए अब स्थानीय श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में घंटों प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। मंदिर प्रशासन ने काशीवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत स्थानीय निवासी आधार कार्ड दिखाकर प्रतिदिन सुबह 5 से 6 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। नई व्यवस्था सावन माह से लागू की जाएगी।
Follow for more updates @NamostuteKashi
#NamostuteKashi #KaalBhairavMandir #VaranasiNews #Kashi #Varanasi