
#विद्युत #आपूर्ति #सुधारने और #पीएम #सूर्यघर योजना को गति देने के निर्देश
#हरदोई। #स्वामी #विवेकानंद #सभागार में #जिलाधिकारी #अनुनय #झा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग एवं नेडा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, राजस्व वसूली और उपभोक्ता शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अनावश्यक कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल समाधान करने के साथ ही जर्जर विद्युत तारों एवं ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को निर्धारित समय में हटवाने तथा आईपीडी, आरडीएसएस सहित अन्य योजनाओं के कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराने को कहा।
विद्युत चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अधिशासी अभियंताओं समेत संबंधित अधिकारियों को नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था पर जोर देते हुए उपभोक्ताओं को समय से सही बिल उपलब्ध कराने और गलत बिलिंग से जुड़ी शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण करने को कहा। साथ ही मीटर रीडिंग की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रभावी संचालन पर जोर दिया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को योजना से संबंधित पत्रावलियों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार समेत विद्युत विभाग, नेडा, बैंकों और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Sadar, Lucknow | Aug 20, 2026