
थाना बड़ामलहरा पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही- ग्राम कोड़न से 7 पेटी, 63 लीटर अवैध शराब, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कुल कीमत करीब 80 हजार रुपए जप्त
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
थाना बड़ामलहरा पुलिस को आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ग्राम कोड़न पहुंची। रोड में संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया, बोरी में अवैध शराब पाई गई। 7 पेटी, मात्रा 63 लीटर अवैध शराब, मोबाइल फोन व तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये जप्त कर 2 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। अवैध शराब तस्करी में संलिप्त 2 अभियुक्त एवं फरार आरोपी सहित 3 आरोपियों
1. रामलखन यादव पिता चिंजीलाल यादव निवासी ग्राम डोगरपुरा थाना गुलगंज
2. छोटेलाल यादव पिता गोदी यादव निवासी ग्राम कोड़न थाना बड़ा मलहरा
3. फरार आरोपी
के विरुद्ध थाना बड़ा मलहरा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ामलहरा निरीक्षक रीता सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpurmerijaan PRO Bhopal Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार