Public App Logo
बस्ती समाचार बस्ती थाना हरैया पुलिस द्वारा 10 किलो अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.08.2026 को थाना हरैया पुलिस द्वारा रोडवेज बस स्टाप कस्बा हरैया पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि महाकाल रेस्टोरेंट का मालिक शनि कुमार दो पैकेट मे 10 किग्रा गांजा रखकर अपनी दुकान मे भोले भाले कांवडियों को बेच रहा है। इस सूचना पर थाना हरैया पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ महाकाल रेस्टोरेंट रोडवेज बस स्टाप कस्बा हरैया थाना हरैया जनपद बस्ती पर पहुंचकर तलाशी लिया गया तो मौके पर अभियुक्त शनि कुमार उर्फ रवि पुत्र स्व आशाराम निवासी वार्ड नम्बर 06, हनुमान गढ़ी, कस्बा हरैया, थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 32 वर्ष के पास से समय करीब 03.30 बजे भोर मे पांच- पांच किलो के दो पैकेट मे कुल 10 किग्रा अवैध गांजा बरामद करते हुए अभियुक्त शनि कुमार उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हरैया पर मु0अ0सं0 231/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। - Basti News