बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी। परीक्षा को लेकर 23 और 24 जून को कुल 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। विशेष ट्रेनें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापसी की सुविधा देंगी। पटना से भभुआ रोड, बेतिया और सिवान के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। पाटलिपुत्र से सासाराम और दानापुर से आरा के लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था।