
*प्रथम हिमाचल प्रदेश राज्य टोंग इल मू डो (मार्शल आर्ट)प्रतियोगिता का बिलासपुर के किसान भवन में हुआ शुभारंभ*
आज 12.9.2026 शनिवार को बिलासपुर से किसान भवन में प्रथम हिमाचल प्रदेश राज्य टोंग इल मू डो प्रतियोगिता का शुभारम्भ 10:00 बजे हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डॉ कृति शर्मा (एम बी बी एस एफ ए एम सी ) एम डी ऑफ रेनोवा स्किन एंड वैलनैस क्लीनिक मोहाली जी ने शिरकत की। टोंग इल मू डो एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के सभी अधिकारियों ओ सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया घटता अतिथि देवोभव परंपरा द्वारा हिमाचली टोपी व शाल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 7 जिलो से लगभग 215 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा अपनी खेल से सभी दर्शको का दिल जीत लिया।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा बच्चों को खेल के प्रति जागरूक होने ओर औरों को भी प्रेरित करने की बात की तथा खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम युवा को नशे से दूर कर सकते है जिसको खेल का नशा लग गया ओ हर नशे से बच गया।
हिमाचल प्रदेश टोंग इल मू डो एसोसिएशन के चेयरमेन मृदुल शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया तथा अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी धन्यवाद किया तथा सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।तथा बच्चों के अभिभावकों का भी धन्यवाद किया।
प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल प्रदेश टोंग इल मू डो एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज लाल चौहान , उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, महासचि अजय कुमार, उपाध्यक्ष रमेश, दिनेशकुमार,राकेश कुमार , कोषाध्यक्ष शीतल शर्मा,सह सचिव कुलदीप,राजेंद्र कुमार, तकनीकी निदेशक अंशुमान,सदस्य सारिका, वरुण शर्मा मौजूद थे।