मूल निवासी आदिवासी आर्मी के जिलाध्यक्ष बने विकास गोंड , लोगो ने दी बधाइयाँ
भलुअनी, देवरिया। मूल निवासी आदिवासी आर्मी (एमएए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर गोंड द्वारा भलुअनी क्षेत्र के बंगरौली निवासी विकास कुमार गोंड को देवरिया जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
विकास कुमार गोड के जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगो ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गयी है। संगठन ने विश्वास जताया है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आदिवासी समाज की एकता, शिक्षा, संगठन एवं स्वाभिमान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
बधाई देने वालो में पंकज कुमार गोंड, सन्नी कुमार गोंड, जवाहिर गोंड (प्रधान), विशाल गोंड, मदन गोंड, संदीप मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया पवन कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, धनपाल गोंड तथा, विनय कुमार गोंड,संजय कुमार शाह ,सहित अनेक लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Deoria, Deoria | Aug 14, 2026