
फतेहाबाद में संत कबीर साहेब के 629वें प्रकट दिवस पर भव्य जयंती समारोह कल
फतेहाबाद। श्री संत कबीर युवा क्लब, अनाज मंडी, मजदूर सभा ट्रस्ट फतेहाबाद के तत्वावधान में संत शिरोमणि कबीर साहेब जी के 629वें प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार 27 जून 2026 को पुरानी अनाज मंडी (शेड नंबर-1) में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:15 बजे भजन एवं सत्संग से होगी। इसके बाद 9:15 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा तथा दोपहर 11 बजे विशाल लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
समारोह में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया व पूर्व विधायक दूड़ा राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं समाजसेवी देवी दयाल तायल ज्योति प्रचण्ड करेंगे। व्यापार मंडल फतेहाबाद के प्रधान एवं समस्त कार्यकारिणी जगदीश भादू, पूर्व सांसद डॉ सुशील इंदौरा,सेवानिवृत्त एडीसी रोशनलाल, पूर्व कुलपति प्रो. विजय कायत तथा संत कबीर सेवा समिति हिसार के पूर्व प्रधान रतन कुमार बड़गुर्जर भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे वही विभिन्न प्रकार की झाकियां की प्रस्तुत की जाएगी। आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संत कबीर साहेब के विचारों का संदेश ग्रहण करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।