लखनऊ: श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ लाया जा रहा है। नागपुर में श्रद्धा के जेड गैंग से कनेक्शन होने का शक जताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सवाल उठ रहे हैं कि नागपुर में श्रद्धा को किसने संरक्षण दिया और उसे फार्म हाउस में ठहराने की तैयारी किसने की थी। जुल्फिकार बेहलिम और मोहसिन पर संरक्षण देने के आरोप हैं। गैंग पर कारोबारियों से रंगदारी मांगने और धमकी देने के भी आरोप हैं। अगस्त में गैंग पर मकोका कानून लगाया गया था। इसके तार मादक पदार्थों और सोने की तस्करी से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। श्रद्धा की मदद करने वालों की तलाश में एसटीएफ जुटी हुई है।
Sadar, Lucknow | Oct 22, 2026