मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में रितेश कुमार द्वारा पदभार ग्रहण किया गया है। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की और कानून-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया है।