*हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षा बंधन पर दिया विशेष तोहफा*
हरियाणा रोडवेज की बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा*
*रेवाड़ी, 25 अगस्त।*
हरियाणा सरकार ने पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा उपहार दिया है। हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन के दिन हरियाणा राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।
-----------------
Rewari, Rewari | Aug 25, 2026