Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

पाठा क्षेत्र पर्यटन विकास परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण, जिलाधिकारी ने शीघ्र हैंडओवर के दिए निर्देश जनपद चित्रकूट के मानिकपुर स्थित पाठा क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित की गई "पाठा क्षेत्र पर्यटन विकास परियोजना" का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इकाई-13, बाँदा द्वारा कराया गया है। पर्यटन विभाग द्वारा इस परियोजना को ₹415.98 लाख की लागत से स्वीकृति प्रदान की गई थी। परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करते हुए 100 प्रतिशत भौतिक प्रगति प्राप्त कर ली गई है। परियोजना के अंतर्गत पर्यटकों की सुविधा एवं पर्यटन अवसंरचना के विकास हेतु कार्यालय भवन, परमानेंट एवं टेम्परेरी शेड, गार्ड रूम, टॉयलेट ब्लॉक, विश्राम गृह, प्रवेश द्वार, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साइनेज, बेंच, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, फूड कोर्ट, हॉर्टिकल्चर तथा अन्य आवश्यक पर्यटन सुविधाओं का निर्माण कराया गया है, जिससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। जिलाधिकारी, चित्रकूट द्वारा परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर में लगाए गए टाइल्स में आकर्षक पैटर्न विकसित किया जाए। साथ ही वॉशरूम में लगाए गए टाइल्स को अधिक आकर्षक एवं मानक गुणवत्ता के अनुरूप प्रतिस्थापित किए जाने तथा वॉश बेसिन में लगाए गए वेस्ट/फ्लेक्सिबल पाइप को बदलकर बेहतर गुणवत्ता की फिटिंग लगाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में पाई गई छोटी-मोटी कमियों को शीघ्र दूर करते हुए परियोजना को पूर्ण रूप से मानक अनुरूप बनाया जाए। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि परियोजना के हैंडओवर की समस्त औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परियोजना का हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के नामकरण के संबंध में भी सुझाव देते हुए निर्देशित किया कि पर्यटकों को स्थानीय प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने के उद्देश्य से इस स्थल का नाम "तुलसी जलप्रपात ट्राइबल हट्स" रखा जाए, जिससे निकटवर्ती तुलसी जलप्रपात से इसकी विशिष्ट पहचान स्थापित हो तथा पर्यटकों को एक अलग एवं आकर्षक अनुभव प्राप्त हो सके। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए समस्त निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन करते हुए गुणवत्ता संबंधी सभी कमियों को शीघ्र दूर किया जाएगा तथा परियोजना का हैंडओवर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

Manikpur, Chitrakoot | Jun 28, 2026

MORE NEWS

जनपद चित्रकूट में निर्माणाधीन इको टूरिज्म आधारित थीम पार्क का जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण

जनपद चित्रकूट में पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु निर्माणाधीन "इको टूरिज्म आधारित थीम पार्क" का आज दिनांक 27 जून, 2026 को जिलाधिकारी, चित्रकूट द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त परियोजना का निर्माण कार्य संस्था द्वारा ₹1176.97 लाख की स्वीकृत लागत से कराया जा रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य माह सितम्बर, 2025 से प्रारम्भ होकर मार्च, 2027 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है।

परियोजना के अंतर्गत इको लॉज, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, नेचर ट्रेल, चिल्ड्रेन प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, पार्किंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर लाइटिंग, एडवेंचर गेम्स, बाह्य विद्युतीकरण, जलापूर्ति व्यवस्था, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाउंड्रीवाल, टॉयलेट ब्लॉक सहित अन्य पर्यटन अवसंरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी कार्यों में अपेक्षित गति लाई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में निर्माण कार्यों की प्रगति को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक सभी कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।

जनपद चित्रकूट में निर्माणाधीन इको टूरिज्म आधारित थीम पार्क का जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण जनपद चित्रकूट में पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु निर्माणाधीन "इको टूरिज्म आधारित थीम पार्क" का आज दिनांक 27 जून, 2026 को जिलाधिकारी, चित्रकूट द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त परियोजना का निर्माण कार्य संस्था द्वारा ₹1176.97 लाख की स्वीकृत लागत से कराया जा रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य माह सितम्बर, 2025 से प्रारम्भ होकर मार्च, 2027 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। परियोजना के अंतर्गत इको लॉज, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, नेचर ट्रेल, चिल्ड्रेन प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, पार्किंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर लाइटिंग, एडवेंचर गेम्स, बाह्य विद्युतीकरण, जलापूर्ति व्यवस्था, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाउंड्रीवाल, टॉयलेट ब्लॉक सहित अन्य पर्यटन अवसंरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी कार्यों में अपेक्षित गति लाई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में निर्माण कार्यों की प्रगति को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक सभी कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।

Manikpur, Chitrakoot | Jun 28, 2026

#चित्रकूट 

विधायक मऊ/मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत जारो माफी एवं छेरिया बुजुर्ग मजरा के ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुना गया, जिसमें जारों माफी के ग्रामीणों ने वन विभाग मारकुंडी रेंज के अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा परेशान करने की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि इसकी जांच कराकर आपको न्याय दिलाया जाएगा,छेरिहा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने पेयजल विद्युत आवास आदि योजनाओं के संबंध में समस्याएं रखी

 जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मानिकपुर से कहा कि कोल आदिवासी समुदाय के लिए मुख्यमंत्री आवास का कैंप लगाकर उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई जाए । उन्होंने उप जिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम से कहा कि जो भी समस्याएं हैं यहां की उन समस्याओं का निस्तारण कराया जाए

 विधायक मऊ /मानिकपुर ने जिलाधिकारी से कहा की मानिकपुर विकासखंड के अंतर्गत न्याय पंचायत किहुनिया ,उमरी, रामपुर, अमचुर नेरुवा में कैंप लगाकर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

#चित्रकूट विधायक मऊ/मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत जारो माफी एवं छेरिया बुजुर्ग मजरा के ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुना गया, जिसमें जारों माफी के ग्रामीणों ने वन विभाग मारकुंडी रेंज के अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा परेशान करने की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि इसकी जांच कराकर आपको न्याय दिलाया जाएगा,छेरिहा बुजुर्ग के ग्रामीणों ने पेयजल विद्युत आवास आदि योजनाओं के संबंध में समस्याएं रखी जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी मानिकपुर से कहा कि कोल आदिवासी समुदाय के लिए मुख्यमंत्री आवास का कैंप लगाकर उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई जाए । उन्होंने उप जिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम से कहा कि जो भी समस्याएं हैं यहां की उन समस्याओं का निस्तारण कराया जाए विधायक मऊ /मानिकपुर ने जिलाधिकारी से कहा की मानिकपुर विकासखंड के अंतर्गत न्याय पंचायत किहुनिया ,उमरी, रामपुर, अमचुर नेरुवा में कैंप लगाकर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

Manikpur, Chitrakoot | Jun 28, 2026

#चित्रकूट: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

राम मंदिर निर्माण के दौरान जिले ज़िले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लिये गये चन्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने जांच की मांग उठाई 

उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

अनुज यादव ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर विषय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है।

मंदिर परिसरों में सीसीटीवी, सुरक्षा कर्मियों और निगरानी व्यवस्था बढ़ाने की बात कही।

#चित्रकूट: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। राम मंदिर निर्माण के दौरान जिले ज़िले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लिये गये चन्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने जांच की मांग उठाई उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। अनुज यादव ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। मंदिर परिसरों में सीसीटीवी, सुरक्षा कर्मियों और निगरानी व्यवस्था बढ़ाने की बात कही।

Manikpur, Chitrakoot | Jun 28, 2026

पाठा क्षेत्र पर्यटन विकास परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण, जिलाधिकारी ने शीघ्र हैंडओवर के दिए निर्देश जनपद चित्रकूट के मानिकपुर स्थित पाठा क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित की गई "पाठा क्षेत्र पर्यटन विकास परियोजना" का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इकाई-13, बाँदा द्वारा कराया गया है। पर्यटन विभाग द्वारा इस परियोजना को ₹415.98 लाख की लागत से स्वीकृति प्रदान की गई थी। परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करते हुए 100 प्रतिशत भौतिक प्रगति प्राप्त कर ली गई है। परियोजना के अंतर्गत पर्यटकों की सुविधा एवं पर्यटन अवसंरचना के विकास हेतु कार्यालय भवन, परमानेंट एवं टेम्परेरी शेड, गार्ड रूम, टॉयलेट ब्लॉक, विश्राम गृह, प्रवेश द्वार, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साइनेज, बेंच, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, फूड कोर्ट, हॉर्टिकल्चर तथा अन्य आवश्यक पर्यटन सुविधाओं का निर्माण कराया गया है, जिससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। जिलाधिकारी, चित्रकूट द्वारा परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर में लगाए गए टाइल्स में आकर्षक पैटर्न विकसित किया जाए। साथ ही वॉशरूम में लगाए गए टाइल्स को अधिक आकर्षक एवं मानक गुणवत्ता के अनुरूप प्रतिस्थापित किए जाने तथा वॉश बेसिन में लगाए गए वेस्ट/फ्लेक्सिबल पाइप को बदलकर बेहतर गुणवत्ता की फिटिंग लगाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में पाई गई छोटी-मोटी कमियों को शीघ्र दूर करते हुए परियोजना को पूर्ण रूप से मानक अनुरूप बनाया जाए। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि परियोजना के हैंडओवर की समस्त औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परियोजना का हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के नामकरण के संबंध में भी सुझाव देते हुए निर्देशित किया कि पर्यटकों को स्थानीय प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने के उद्देश्य से इस स्थल का नाम "तुलसी जलप्रपात ट्राइबल हट्स" रखा जाए, जिससे निकटवर्ती तुलसी जलप्रपात से इसकी विशिष्ट पहचान स्थापित हो तथा पर्यटकों को एक अलग एवं आकर्षक अनुभव प्राप्त हो सके। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए समस्त निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन करते हुए गुणवत्ता संबंधी सभी कमियों को शीघ्र दूर किया जाएगा तथा परियोजना का हैंडओवर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। - Manikpur News