#महोबा - जनपद के 40 परिषदीय विद्यालयों में जिला खनिज निधि (DMF) से स्थापित Space Lab's में आयोजित National Space Quiz में 1500+ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और ज्ञान का परिचय दिया ।
इस क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से जनपद के ग्रामीण बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने और उनके भीतर वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना जगाने का प्रयास किया गया ।
👩🚀इस प्रतियोगिता से 120 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन अक्टूबर में होने वाले World Space Week के विशेष Model Rocketry Workshop के लिए किया गया है । अब ये विद्यार्थी केवल अंतरिक्ष के बारे में पढ़ेंगे नहीं बल्कि....
अब वह रॉकेट बनाएंगे, प्रयोग करेंगे, असफल होंगे, फिर सीखेंगे और अपनी कल्पनाओं को उड़ान देंगे....🚀
1500+ विद्यार्थियों की जिज्ञासा से शुरू हुई यह यात्रा अब 120 युवा वैज्ञानिकों के हाथों में नई उड़ान भरने जा रही है ।
#mahoba #spacelabs #news #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Aug 23, 2026