प्रसूता बहन को पावापुरी अस्पताल छोड़कर लौट रहे युवक की टोटो की टक्कर से मौ/त।टोटो ने बाइक में मारी टक्कर, जिंदगी और मौत से जूझते युवक की आखिरकार मौ/त
Nawada, Nawada | Aug 17, 2026 एक झटके में उजड़ गया परिवार, टोटो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ/त बहन को पावापुरी अस्पताल छोड़कर घर की ओर निकला था रिशु, रास्ते में मौ/त ने कर दिया परिवार से जुदा॥ नालंदा जिला अंतर्गत पावापुरी ओपी क्षेत्र के दुर्गापुर के समीप रविवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौ/त हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रसूता बहन को पावापुरी स्थित बीम्स मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्गापुर के पास टोटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पावापुरी थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृ/त घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान कतरीसराय थाना क्षेत्र के ब्रांडी गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र रिशु कुमार के रूप में हुई है। पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने श/व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।