
कभी घर-घर जाकर बेचती थी सब्जी, अब बनी लोडिंग वाहन की मालिक
सेवा संकल्प अभियान- सेवा की कहानी
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल के निर्देशन में श्योपुर जिले में एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूह से जुडी महिलाएं समूहों के माध्यम से बैंक सीसीएल प्राप्त कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ रही है। समूह की महिलाएं किसी न किसी तरीके से रोजगारमूलक गतिविधियों को अपनाते हुए अपने परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करने का कार्य कर रहीं है।
ऐसी ही सदस्य है ग्राम कराहल की श्रीमती रेखाबाई जाटव, जिनके पति मेहनत मजदूरी करके अपना घर चलाते थे, लेकिन सात सदस्यों के परिवार के लालन-पालन में परेशानी हो रही थी, छोटे से कच्चे घर में रहकर आर्थिक तंगी से जूझ रही श्रीमती रेखा बाई को स्वसहायता समूह ने संबल दिया। उसने समूह से जुडकर 35 हजार रूपये का पहला लोन लिया और सिर पर टोकरी रखकर घर-घर सब्जी बेचने के कार्य की शुरूआत की, दिनभर की मेहनत के बाद उसे 200 से 300 रूपये की रोज आमदनी होने लगी, जिससे परिवार की गृहस्थी थोडी आगे बढी और पति को भी सहारा मिला। इसके पश्चात् श्रीमती रेखा बाई ने पहला लोन चुकता कर दिया और एक लाख रूपये की सीसीएल राशि समूह के माध्यम से प्राप्त कर डाउनपैमेंट स्कीम में बैंक से लोडिंग वाहन फायनेंस कराया। लोडिंग वाहन के संचालन से परिवार की प्रतिदिन आमदनी बढकर औसतन एक हजार रूपये हो गई। समूह से जुडने के बाद आई जागरूकता के चलते उसने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ग्रामीण के तहत जनपद पंचायत कराहल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कराया और उक्त योजना में लाभ लेते हुए परिवार के लिए पक्का आवास भी बना लिया।
श्रीमती रेखा बाई का कहना है कि स्वसहायता समूह से जुडने के बाद कम समय में ही उसके जीवन में बडा बदलाव आया है। आजीविका के साधन बन गये है और उसका पक्का घर भी बन गया है, जिसमें वे अपने सास-ससुर और बच्चों के साथ भरे पूरे परिवार में रहकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
NRLM
#JansamparkMP
#sheopur