अब स्कूलों की निगरानी की जिम्मेदारी BEO के कंधों पर!
बिहार के सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। स्कूलों की नियमित जांच के लिए 14 सदस्यीय टीम निरीक्षण करेगी।
निरीक्षण में इन बिंदुओं पर रहेगा खास फोकस:
✅ प्रखंड स्तर पर ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को सक्रिय करना
✅ प्रत्येक दूसरे दिन सरकारी स्कूलों का प्रभावी निरीक्षण
✅ शिक्षकों और शिक्षा सेवकों की नियमित उपस्थिति
✅ बच्चों की उपस्थिति और दोबारा नामांकन की निगरानी
✅ मध्याह्न भोजन योजना और ICT लैब की जांच
✅ स्कूलों में साफ-सफाई, कूड़ा-कचरा और स्क्रैप की जांच
✅ निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करना और शिकायतों का निपटारा
🎯 उद्देश्य: सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार, शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करना और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना।