नए घर में काम करने आए पेंटर से पत्नी को हुआ
प्यार, हादसे का रूप देकर करवा दी पति की हत्या ! कर्नाटक के विजयपुरा में 42 वर्षीय राजशेखर बिरादर की मौत का खौफनाक सच सामने आया है। नए घर में काम करने आए 25 वर्षीय पेंटर आनंद कल्लूर से पत्नी अश्विनी को प्यार हो गया था।
पति से छुटकारा पाने के लिए अश्विनी ने आनंद संग साजिश रची। 4 अक्टूबर की सुबह जब राजशेखर सैर पर निकले, तो अश्विनी से मिली लोकेशन के आधार पर बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो से उन्हें कुचल दिया गया। पहले इसे सड़क हादसा माना गया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने पूरी कहानी पलट दी।
फुटेज के आधार पर पुलिस ने अश्विनी, आनंद और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
a1 News Uttarakhand