रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्र ने तिलौथू प्रखंड कार्यालय में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर सभी विभाग बेहतर समन्वय एवं सहयोगात्मक कार्यप्रणाली के साथ कार्य करते हुए कमजोर सूचकांकों में शीघ्र सुधार लाने का निर्देश उड़ाये। बैठक के बाद उन्होंने मध्य विद्यालय पतलुका का निरीक्षण किया, जहां एस्ट्रोनॉमी लैब, दो नए कक्ष तथा बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर निर्देश दिए। इसके अलावा पीएचसी और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की भी समीक्षा की।
#rohtasdistrict #rohtasnews