बाँदा में अवैध शराब के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान
जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी बबेरू श्री कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बबेरू सर्किल के थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान लाइसेंसी अंग्रेजी/देशी शराब की दुकानों, मॉडल शॉप एवं अन्य आबकारी दुकानों की गहनता से जांच की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमों के अनुपालन एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
#UPPolice #BandaPolice #Baberu #IllegalLiquor
Banda, Banda | Sep 13, 2026