बिहार के समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छठ
पूजा का प्रसाद जूठा कर देने से नाराज एक मां ने अपनी ही चार साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौT हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिरौली गांव के वार्ड नंबर 12 की है। यहां रहने वाले राजू पासवान की पत्नी रीना कुमारी छठ पूजा के लिए घर में पकवान और प्रसाद तैयार कर रही थी। इसी दौरान उनकी चार वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी प्रसाद खाने की जिद करने लगी।
मां ने उसे प्रसाद खाने से मना किया, लेकिन बच्ची ने प्रसाद उठाकर जूठा कर दिया। इससे नाराज होकर रीना ने बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में सुहानी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उसकी मौ%T हो गई। #Viral #viralpost #Photos #photography #Tulsinews